औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया, मरवटिया, संगवार, सोनबरसा, नौवागांव, औराताल, बनगाई, सुकरौली, परानपुर, बिलवट, पेंदा, मेंही, हरदो, हरिबंधनपुर, चौरा माफी सहित कई गांवों में शुक्रवार को तेज पछुआ हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई और रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा।
मौसम विभाग की ओर से पहले ही मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक काले बादलों से आसमान ढक गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। किसान डॉ. ओमकार, अनिल सिंह, अवधेश और दिवाकर यादव ने बताया कि बारिश और हवा से फसलों के उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। संवाद