गोंडा। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रेलकर्मी दयाराम (55) की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उन्हें ट्रेन से लेकर गोंडा पहुंचे, जहां प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर उनकी मौत हो गई।
रेलवे के ट्रेन लाइटिंग विभाग में तैनात दयाराम काफी दिनों से बीमार थे। उनका इलाज रहा था। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान दयाराम की तबीयत अचानक खराब हो गई। संवाद