फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिवाॅल्वर चोरी में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओजी और इटवा पुलिस ने रिवाॅल्वर चोरी कांड में शामिल 25 हजार रुपये के ईनामी को चार माह बाद क्षेत्र के खरदेवरी भट्टे के पास से बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके कब्जे से रिवाॅल्वर बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि नौ अगस्त 2025 को इटवा में सहदेईया गांव में चोरी हुई थी। इसमें गांव निवासी राहुल कुमार पाठक के घर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर लाइसेंसी शस्त्र रिवाॅल्वर, 6 कारतूस व 2 मोबाइल और कुछ रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी में शामिल शिवराम यादव निवासी पिपरा पांडेय थाना इटवा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका दूसरा साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई निवासी पिपरा पांडेय जो से चार माह से फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। बुधवार रात सूचना पर रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई को इटवा-बांसी मार्ग पर खरदेवरी भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें