फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी, एक सीज

Thu, 12 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैनर पोस्टर हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मानक का उल्लंघन करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने वालों पर गुरुवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। भ्रूण परीक्षण पर रोक लगाने और बिना पंजीयन के चल रहे सेंटरों पर टीम की नजर टेढ़ी रही। चार सेंटरों की पड़ताल हुई, जिसमें एक सेंटर के पास वैध कागजात न मिलने के कारण सीज कर दिया गया। सदर एसडीएम विनीत उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच पड़ताल की गई है। भ्रूण जांच की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने जांच अभियान की शुरूआत विभागीय अधिकारियों के साथ प्रारंभ किया है।
विज्ञापन

पहले दिन की छानबीन में कुल चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर टीम पहुंची। इसमें पंजीयन के अलावा उपलब्ध सुविधा और पिछले माह किए गए अल्ट्रासाउंड की सूची भी जांची गई। लिंग जांच को गैर कानूनी करार किए जाने के बाद विभाग की यह पहली छापेमारी है जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। जिले में दर्जनों सेंटर बिना वैध प्रपत्रों के सहारे चलाए जा रहे हैं।
इनपर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान शुरू किया गया। जांचे गए तीन सेंटरों के पास प्रपत्र और सुविधा का ब्यौरा उपलब्ध पाया गया जबकि उसका रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को पंजीयन रिन्यूवल न होने के कारण सीज कर दिया गया। सदर एसडीएम ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की मदद से जारी रहेगा। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के उपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें