शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट के सामने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
एबीवीपी के जिला संयोजक शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि अर्स से फर्श पर आने के बाद भी कांग्रेस जनता को बरगला रही है। इसका मिसाल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हैदराबाद विश्वविद्यालय में जातिगत राजनीति करना है।
कहा कि रोहित वेमूला पिछड़ी जाति का छात्र था और उसका झगड़ा जिन विद्यार्थियों के साथ हुआ था, वह भी ओबीसी वर्ग के थे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब अखंड भारत की बात करते थे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछड़े वर्ग के छात्र को दलित छात्र का नाम देकर गलत ढंग से राजनीति कर रहे हैं। रोहित वेमूला की मौत के बाद आत्महत्या का पत्र नहीं मिला और न ही किसी को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया।
इसके बाद पीजी कॉलेज गेट के सामने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान अंकित चतुर्वेदी, अभिषेक कुमार, राजेश प्रताप चौधरी, उपेंद्र, अमन सिंह, शादाब, अजय चौधरी, मनीष मिश्र, सूरज, अजीत रावत, ध्रुव, नरेंद्र प्रताप, फूलचंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।