फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिंहेश्वरी मंदिर में राधा-कृष्ण वाटिका का लोकार्पण

विज्ञापन
श्री सिंहेंश्वरी मंदिर में श्री राधा-कृष्ण मंदिर का लोकार्पण करते विधायक श्यामधनी राही व अन्य ल? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सिंहेश्वरी मंदिर में राधा-कृष्ण वाटिका का लोकार्पण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के सबसे प्राचीन सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में रविवार को राधा कृष्ण वाटिका का लोकार्पण किया गया। विधायक श्यामधनी राही ने राधाकृष्ण की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पहले राधाकृष्ण मंदिर का अनावरण करते हुए वह गौरवान्वित महसूस कर रहे है। यहां श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और टहलने के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि नगर पालिका की तरफ से शहर के 12 मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है, जो सराहनीय पहल है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी ही, साथ ही प्राचीन मंदिरों का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका का चतुर्दिक विकास एवं लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जिले में राधा कृष्ण का कोई मंदिर नहीं था। श्रीसिंहेश्वरी माता मंदिर परिसर में किशनगढ़ से राधा कृष्ण की मूर्ति लाकर स्थापित करना सौभाग्य की बात है।
गीता देवी ने बताया कि राधा कृष्ण वाटिका में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, ओपन जिम का भी प्रबंध किया जाएगा, वाटर कूलर का भी प्रबंध है। यह शहर के लिए एक आदर्श धार्मिक मनोरंजन स्थल के तौर पर विकसित हो रहा है। इससे पूर्व राधा कृष्ण मूर्ति का अनावरण विधिवत अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। इस दौश्रान अनिल मिश्र, मंदिर के महंत पुजारी अशोक शास्त्री, श्याम सुंदर पांडेय, रामवृक्ष यादव, आनंद मिश्र, प्रमोद जायसवाल, अविनाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधा कृष्ण वाटिका में उपलब्ध सुविधाएं
नगर पालिका की ओर से सिंहेश्वरी मंदिर के दक्षिणी हिस्से में निर्मित राधाकृष्ण मंदिर के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कराया गया है। इसके अंदर आम के वृक्षों को संरक्षित करते हुए पाथ-वे का निर्माण कराया गया है। बच्चों के खेलने एवं सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें