पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील के जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैसहवा में मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार ने सस्ते गल्ले के दुकान की जांच कर कार्डधारकों का बयान लिया।
भैसहवा गांव के कुछ लोगों ने तहसील दिवस में पत्र देकर कोटेदार पर आरोप लगाए थे कि कोटेदार अंगूठा लगवाकर हमें गल्ला नहीं देता है। एसडीएम शोहरतगढ़ ने इसकी जांच आपूर्ति निरीक्षक जोगिया को सौंपी। एसडीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक ने मंगलवार को दुकान की जांच कर कार्डधारकों से पूछताछ कर उनके बयान नोट किए।
इस दौरान सम्पाती, किशलावती, विंद्रावती, इमीरती, साबुन निशा, गायत्री, धुपा, कमलावती, मंगलावती आदि कार्ड धारक एवं प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि भैसहवा गांव में कोटे की दुकान की जांच की गई है। राशन बांटने का समय अभी 25 तक है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम शोहरतगढ़ को दे दी जाएगी।