फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से होती है विकास लक्ष्यों की प्राप्ति

Sat, 28 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान पर आधारित क्विज, प्रदर्शनी व पोस्
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के कुलपति प्रो. कविता शाह की अध्यक्षता में गौतम बुद्ध सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य थीम सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: विज्ञान में महिलाएं रहा। जबकि उप-थीम सिद्धार्थनगर में जलवायु परिवर्तन एवं स्थिरता: चुनौतियां एवं समाधान था। कुलपति कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आज वैश्विक स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति का सशक्त माध्यम बन चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य, कृषि एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समकालीन चुनौतियों के समाधान में वैज्ञानिक अनुसंधान की निर्णायक भूमिका को रेखांकित किया। कुलपति ने विज्ञान के क्षेत्र में महिला वैज्ञानिकों के बढ़ते योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं नवाचार, अनुसंधान एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने युवतियों को विज्ञान एवं अनुसंधान को कॅरिअर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना सतत विकास की परिकल्पना अधूरी है। प्रो. नीता यादव ने कपिलवस्तु के पुरातत्व: इतिहास एवं संभावनाएं, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा ने जिले के प्रमुख आर्द्रभूमियों का आकलन के माध्यम से रामसर साइट की विस्तृत रुपरेखा तथा डॉ. लक्ष्मण सिंह ने ऊर्जा का भविष्य विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान सहायक वनाधिकारी वीना तिवारी, डॉ. वीणा अग्रवाल, डॉ. मनीषा बाजपेयी, प्रो. कौशलेंद्र चतुर्वेदी एवं डॉ आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रक्षा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एसके श्रीवास्तव ने किया।
-
क्विज प्रतियोगिता में 133 ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता तथा जैव विविधता, स्थिरता और विज्ञान पर आधारित क्विज , प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुति भी आयोजित हुई। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में कुल 133 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नशीद अहमद, द्वितीय स्थान सूरज कुमार चौधरी व तृतीय स्थान श्रेया अग्रवाल ने प्राप्त किया। प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका यादव, द्वितीय स्थान रंजना यादव, तृतीय स्थान मनमोहन कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति ने डॉ. कपिल गुप्ता एवं डॉ. किरण गुप्ता की शोधपरक पुस्तक पर्यावरण में जेनोबायोटिक्स: प्रभाव, पहचान एवं उनका निवारण का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान पर आधारित क्विज, प्रदर्शनी व पोस्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें