फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल के लिए कतार, एक घंटे जाम रहा डुमरियागंज-बस्ती मार्ग

Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र में आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को पंपों पर डीजल-पेट्रोल तो उपलब्ध रहा, लेकिन भीड़ कम होने के बजाय और बढ़ गई। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए भोर से ही पंपों पर कतार लगाकर खड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं, पेट्रोल आने की सूचना पर इतनी वाहनों की लंबी कतार लग गई और डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। इससे लोगों को धूप में घंटों जाम में परेशान होना पड़ा। जब जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर क्षेत्र के बस्ती मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह डीजल-पेट्रोल उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। इससे डुमरियागंज से बस्ती मार्ग घंटों भारी वाहनों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान पेट्रोल पंप से ब्लाॅक गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आम लोगों के साथ भारी वाहन चालक भी अपनी वाहनों को उसी भीड़ के सहारे मजबूरन चलते नजर आए। यही हाल शाहपुर से इटवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर भी देखने को मिला। भीड़ से पेट्रोल पंप परिसर भरा हुआ था। वहीं, नगर में स्थित पंप पर सन्नाटा पसरा रहा। रुक-रुककर कुछ डीजल वाहनों में डीजल वितरण किया जा रहा था।
यही हाल चौखड़ा में चल रहे भनवापुर पंप पर भी रहा। पेट्रोल पंप मैनेजर रितेश सिंह ने कहा 18 अप्रैल को पंप पर 8 हजार लीटर डीजल व 4 हजार लीटर डीजल आया था।
वही वितरण किया जा रहा था, लेकिन आज सब खत्म हो गया है। टैंकर डिपो गई है, देर रात तक डीजल पेट्रोल पंप पर आने की उम्मीद है। वहीं, क्षेत्र में देर सायं जिन पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल वितरण हो रहा था, वहां लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें