फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 50 लाख के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की सड़क और नाली निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप की जांच की होगी। उप निदेशक पंचायती राज एसएन सिंह ने डीपीआरओ को मामले की जांचकर शासन व निदेशालय को कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के शिकायती पत्र की जांच कराने के लिए नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने प्रमुख सचिव पंचायती राज को पत्र भेजा था। इसके बाद विभाग की ओर से इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिए शिकायती पत्र में नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच में पीडब्ल्यूडी सड़क से नहर पुलिया तक व वार्ड नगर आठ में गुड्डू के घर से लड्डू के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। इसी तरह वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर में व वार्ड नंबर दो में शौचालय का निर्माण मानक विहीन तरीके से करने का भी आरोप है। साथ ही वार्ड नंबर 15 में नाला निर्माण, वार्ड नंबर 11 में हनुमान मंदिर से सुखचैन के घर तक व वार्ड नंबर-9 में राम के घर से दया के घर तक सीसी सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन तरीके से करने का आरोप है।
विज्ञापन

इस सात बिंदुओं संबंधी शिकायती पत्र की जांच कराने के लिए नेता विरोधी दल व इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने प्रमुख सचिव पंचायत राज को पत्र भेजा था। इस क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव अशोक कुमार राम ने निदेशक पंचायती राज को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उप निदेशक पंचायती राज की तरफ से डीपीआरओ पवन कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें