डुमरियागंज। ब्लाक सभागार में बने खाद्यान बैंक का निरीक्षण करते बस्ती मंडल कमिश्नर अनिल सागर और ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मंडलायुक्त ने खाद्यान्न बैंक का किया निरीक्षण
क्वारंटीन हाउस में ठहरे लोगों के खानपान और रहने की सुविधाओं का जायजा लिया
टड़वा स्थित मदरसा और कंचनपुर प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच देखी हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज/भवानीगंज। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को टड़वा और कंचनपुर में बनाए गए क्वारंटीन हाउस का निरीक्षण करने शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिल सागर और आईजी आशुतोष कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्वारंटीन किए गए लोगों से उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों से उन लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में क्वारंटीन में रखे गए लोगों से मंडलायुक्त अनिल सागर और आईजी आशुतोष कुमार ने जानकारी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुस्तफा ने बताया कि इन क्वारंटीन हाउस में रहने वालों के भोजन-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। आशा वर्कर और एएनएम से मंडलायुक्त ने गांव में टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आशा वर्कर या स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके बाद टड़वा स्थित मदरसे का भी निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से कोरोना को हराने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। इसके बाद कमिश्नर और डीआईजी ने ब्लॉक सभागरा में बनाए गए खाद्यान्न बैंक का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से रूबरू हुए कमिश्नर अनिल सागर ने निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों को स्कूल, मदरसा आदि सार्वजनिक भवनों में बने क्वारंटीन हाउस में रखा जाए। उन्हें खाने और सोने के लिए बिस्तर की सुविधा दी जाए। ऐसे लोगों को 14 दिन तक क्वारंटीन में रख्रने का निर्देश दिया। आईजी आशुतोष कुमार ने कहा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम त्रिभुवन, सीओ महेंद्र सिंह देव, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह, बीडीओ सुशील अग्रहरि, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत बृजेश गुप्ता, थानाध्यक्ष केडी सिंह, कमल किशोर राय, सचिव दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।