फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री का पुतला जलाने की कोशिश, दो नामजद पदाधिकारी सहित 25 अज्ञात पर मुकदमा

Wed, 01 Jul 2020 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
siddharthnagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बेसिक शिक्षामंत्री का पुतला जलाने की कोशिश करने वाले राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय प्रबंधक संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती और मंडल अध्यक्ष रामऔतार चौधरी के साथ 25 अज्ञात पर के खिलाफ सदर पुलिस ने मंगलवार देर रात लॉकडाउन के उल्लंघन सहित अन्य धारा में केस किया है। यह कार्रवाई एसओ सदर ने की है।

विज्ञापन


एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक मंगलवार को वह टीम के साथ कानून व्यवस्था के मद्देनजर नगर भ्रमण पर निकले थे। इस बीच सिद्धार्थ तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वरोजगार विद्यालय संघ के डॉ. गोस्वामी गौरव भारती, मंडल अध्यक्ष रामऔतार चौधरी के नेतृत्व में 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और शिक्षामंत्री को पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे।

मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पुतले को छीन लिया। इसी दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। भीड़ से महामारी फैलने की आशंका थी। इसलिए दो नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें