सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिले के प्रमुख घाटों पर शुक्रवार सुबह काफी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके लिए घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, जबकि जिले के कई स्थानों पर मेला लगेगा।
जोगिया क्षेत्र के ककरही बूढ़ी राप्ती नदी पर शुक्रवार सुबह से पुलिस प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा मेला व गंगा स्नान की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा के लिहाज से पुराने पुल पर आवागमन रोक दिया गया है, जबकि नदी क्षेत्र में भी बचाव के इंतजाम किए गए हैं।
घाट पर कूड़ेदान की व्यवस्था, सफाई कर्मियों की रोस्टर वार प्रतिनियुक्ति, घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, साइनेज, रोशनी आदि की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। को सभी घाटों पर तथा पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का घाट पर तथा अन्य घाटों पर नियंत्रण कक्ष निर्माण कराने के, हेल्पलाइन काउंटर, कैमरा आदि की व्यवस्था किया गया है गया।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि नदी क्षेत्र में नाव व गोताखोर लगाए गए हैं, जबकि बैरिकेडिंग कर दी गई है। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे के राप्ती नदी तट पर काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए दान करेंगे। इस अवसर पर शुक्रवार को कस्बे के राप्ती नदी तट पर श्रद्धालु स्नान व दान करेंगे।
मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान कर दान आदि करने से रोग, दोष और भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा घर परिवार में सुख-समृद्धि का भी योग बनता है। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने बताया कि कस्बे के रानी लक्ष्मी घाट पर नगर पालिका ने नदी में बैरिकेडिंग, नाव, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अलग पंडाल व अलाव की व्यवस्था है।
जिले के उसका घाट, मोहाना घाट, लोटन नदी, सोहास नदी, जमुआर नाला सहित जिले के कई अन्य जगहों पर भारी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। सीसी कैमरे की सुविधा की गई है। नेपाल सीमा के घोरही नदी के किनारे कुकुरभुकवा घाट, बाणगंगा नदी के किनारे बैदौली घाट, खड़कुईया व लेदवा घाट में भी मेला लगेगा।