फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर बकरा मंडी मे बकरीद को लेकर कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद करते लोग।
विज्ञापन
डुमरियागंज। त्याग, बलिदान के प्रतीक ईदुल अजहा (बकरीद) के त्योहार पर की जाने वाली कुर्बानी को लेकर बकरे की खरीदारी शुरू हो गई है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित साप्ताहिक मंगल बाजार बकरा मंडी में लोगों ने कुर्बानी के लिए भेड़, बकरे की खरीदारी की। इस दौरान बाजार में 7000 से 50 हजार रुपये तक के बकरों की बिक्री खूब हुई।
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित साप्ताहिक बकरा मंडी में मंगलवार को पड़ोसी जनपद गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, अकबरपुर तथा उतरौला, नानपारा सहित बिस्कोहर, इटवा के बकरा कारोबारी बकरा लेकर यहां पहुंचे। बहराइच से आए बकरा व्यापारी हारून व कल्लू ने बताया कि वे बाजार में 80 बकरे लाए। इसमें 70 बकरे बिक गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें