फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई

विज्ञापन
डीआइओएस कार्यालय पर धरना देते माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। हम इसे लेकर रहेंगे। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए और अद्यतन कार्यरत शिक्षकों को भी विनियमित किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा एवं मूल्यांकन की सभी स्तर के पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि की जाए और इसे सीबीएसई के समतुल्य किया जाए। स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया में जरूरी संशोधन करते हुए सरलीकरण किया जाए। विगत दो सत्रों से ऑफलाइन व ऑनलाइन की लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल लागू किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह, मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी, बस्ती के जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष गुलाबचंद्र मौर्य, विवेक मिश्र, विजय पाठक, फरीद अहमद अब्बासी, विनय विकास श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, राम विलास चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें