फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेहत के नुस्खों में कद्दू के बीज, बढ़ी तस्करी

Sat, 11 Jul 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर कद्दू के बीज की तस्करी बढ़ गई है। नेपाल के साथ सीमावर्ती इलाकों में लगातार इसी खेप पकड़ी जा रही है। जांच में यह सामने आया है कि इनका इस्तेमाल हेल्थ फूड सप्लीमेंट तैयार करने में किया जा रहा है, जिसके जरिये धंधेबाज मुनाफा कमाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

हाल के महीनों में नेपाल और भारतीय सीमा पर लगातार पकड़ी जा रही बड़ी खेपों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। उनकी सक्रियता से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही सामान की खेप लगातार पकड़ी जा रही है।
नेपाल के परसा जिले में 12 जून को पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 12,880 किलोग्राम कद्दू बीज बरामद किए, जिनकी अनुमानित कस्टम कीमत करीब 90.16 लाख रुपये आंकी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्थानीय विरोध और पथराव का सामना करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।
विज्ञापन

इससे पहले महाराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र में भी 40 क्विंटल से अधिक कद्दू बीज की खेप पकड़ी जा चुकी है। सात जून को नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा शीतलापुर खेसरा में राजस्व विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक घर में छिपाकर रखे 76 बोरी कद्दू बीज बरामद किए। लगातार हो रही ऐसी बरामदगियों ने सीमा पर इस नए ट्रेंड की ओर ध्यान खींचा है।
जानकारों के अनुसार, एक समय घरों में फेंक दिए जाने वाले कद्दू के बीज आज हेल्थ फूड इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। यही वजह है कि इनका उपयोग ड्राई फ्रूट मिश्रण, हेल्थ सप्लीमेंट, ग्रेनोला, सलाद, बेकरी उत्पाद, स्नैक फूड और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें