पुलवामा के शहीदों की याद में नम हुईं आंखें
जवानों की शहादत की बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
संगठनों का शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद के प्रयास पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलवामा में हुए शहीद जवानों की प्रथम शहादत के मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर शहीद जवानों को स्मरण करते हुए विभिन्न संगठनों के लोगों ने नम आंखों से उनके प्रति दो मिनट मौन रखा व श्रद्धासुमन अर्पित किया।
शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम दो मिनट मौन रहकर पुलवामा की घटना में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा में शहीद जवानों के बलिदान को पूरा देश नमन कर रहा है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप जवानों व शहीद जवानों के परिजनों को सम्मान देने के साथ ही हर स्तर पर मदद करनी होगी।
इस दौरान आयोजक व संगठन के जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने शहीदों के सम्मान में कई रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिस पर सभी की आंखें नम हो गईं। डॉ. मो. अकरम, डॉ. सीबी चौधरी, डॉ. एसएन पटेल, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अनिल दुबे, चीफ फार्मासिस्ट टीएन मिश्रा, डीसी पाठक, सत्येन्द्र दुबे, ओपी लाल श्रीवास्तव, एके द्विवेदी, पीएन मिश्रा, वीएन मिश्रा, रूपाली यादव, राहुल पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र, प्रभात श्रीवास्तव, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। पुलवामा अमर शहीदों की याद में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल, मंडल मंत्री अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। सिंचाई संघ के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, विकास भवन कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक चौधरी भी मौजूद रहे।
डुमारियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक अटेवा के तत्वावधान में ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्लॉक संरक्षक दिनेश दुबे, बशीर फारूकी, नसीम अहमद, मिर्जा महबूब हसन, राकेश वर्मा, आरिफ उस्मानी, दिनेश सिंह, राम अज्ञय गौतम, जियाफत फारूकी, अब्दुर्रहीम, अजहर आलम, गिरधर पांडेय, मो. सादिक, अभिषेक श्रीवास्तव, राममिलन, विवेक द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र यादव, मोहम्मद सलीम, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक तुलसियापुर चौराहे पर भाजपा नेता अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
बिस्कोहर। नगर पंचायत के व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात जायसवाल के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशुतोष गुप्ता, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, अभिषेक मोदनवाल, टिल्लू गुप्ता, वतन गुप्ता, नईम राइनी, जगराम लोहिया, इसराफील, सुल्तान अहमद, अब्दुल वदूद, बैजनाथ गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, अजय गुप्ता, तार बाबू जायसवाल, सुभाष जायसवाल, रोहित गुप्ता, मोहित, किनकान मोदनवाल, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के मिडास इंग्लिश स्कूल सहित कस्बे के समाजसेवियों द्वारा कपिलवस्तु रोड स्थित बुद्ध चौक पर मोमबत्ती जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामशरन, नितेश पांडे, फूलचंद जायसवाल, विवेक गोस्वामी, शुद्धोधन चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक, अजय कुशवाहा, रविंद्र, अवनीश श्रीवास्तव, नैंसी, धर्मेंद्र, नितेश, सचिन, बालगोविंद, कार्तिकेय, अनुष्का, सत्या आदि मौजूद रहे।
शहीदों की शहादत को किया नमन
शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह मुहल्ला इंदिरानगर में नगरवासियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता के वीर सपूतों को याद किया। पूर्व सभासद वकील खान, सभासद संजीव जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी, मनौवर खान, वहीद अंसारी, सुरेश गौड़ आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने गड़ाकुल तिराहे से कैंडल मार्च निकल कर शहीद बुधई स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक वकार मोइज खां, आदित्य सिंह, अरमान अंसारी, बनवारी गुप्ता, नीलेश चौधरी, विष्णु कुमार उमर, नीरज बाबा, सरवन चौरसिया, सुजीत गौड़, सरफराज अख्तर, रवि यादव, जमील अहमद, प्रदीप भास्कर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन पांडेय, विपिन पांडेय, उपाध्यक्ष राहुल यादव, तेजू चौहान, शिवम सिंह, सतीश पांडेय, शिवा राव, शिवनारायण चौरसिया, संजय गौतम, विवेक कुमार, छात्र नेता विकास मिश्रा, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
शहीद जवानों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
बांसी। खेसरहा विकास क्षेत्र लक्ष्मी कैंब्रिज विद्यालय व मिवठल विकास क्षेत्र के प्यारी देबी इंटरमीडिएट कॉलेज मसिनाखास में बच्चों ने पुलवामा में शहीद जवानों की बरसी पर तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद जवान अमर रहें’ का नारा लगाते हुए बेलौहा बाजार, पेट्रोल पंप व थाना पहुंचे जहां थाना प्रभारी यशवंत सिंह, एसआई ददन राय आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कौशल किशोर मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय पांडेय, आलोक मिश्रा, मसिनाखास विद्यालय के संचालक विजय प्रताप चौधरी, राकेश प्रसाद शर्मा, अनिल पांडेय उपस्थित रहे।