फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली शिक्षिक की लाश

विज्ञापन
बांसी में घटना स्थल पर जांच करते बीएस ओर एसओ - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

फोटो--67
संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली शिक्षिका की लाश
ब्लॉक के हरैया नानकार प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थी अध्यापिका
कस्बे के पंतनगर मोहल्ले में रहती थी और गाजियाबाद जिले की निवासी बताई जा रही
पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। बांसी कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में एक घर से संदिग्ध अवस्था में एक शिक्षिका का शव मिला है। शव छत की कुंडी के सहारे लटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत शिक्षिका प्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी बताई जा रही है। वहीं, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर की मूल निवासी अध्यापिका अलका सिंह (27) पुत्री लखपत सिंह शिक्षिका थी। वह बांसी ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में कार्यरत थी। बांसी कस्बे में पंतनगर मोहल्ले में स्थिति धीरेंद्र कुमार राय के मकान में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल से लौटी थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, किसी ने मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ने लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में संदेह के आधार पर एक सेक्रेटरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल शैलेष कुमार सिंह का कहना है कि परिवार वालों के आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर एक सेक्रेटरी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सेक्रेटरी विकासखंड खुनियांव का कर्मचारी है।
घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की सूचना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। वहीं, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, प्रभारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, खंड बीईओ बांसी सीमा पांडेय, कोतवाल शैलेष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अभिरक्षा में कर लिया गया है व मृत शिक्षिका के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

शिक्षिका की मौत के मामले की हो जांच
बांसी। प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में तैनात शिक्षिका अलका सिंह की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड बांसी के अध्यक्ष नंदीश्वर यादव ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन करने को विवश होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें