फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के गाइड लाइन अनुपालन में डीएम को मिली खामियां, हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘होम आइसोलेशन में पल्स आक्सीमीटर जरूरी’
विज्ञापन

उपकरण खरीदने में अक्षम मरीजों को भर्ती करें : डीएम
होम आइसोलेशन में 14 व्यक्तियों के पास पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर नहीं
कंट्रोल रूम में कालिंग व्यवस्था ठीक नहीं, रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुपालन में डीएम को काफी खामियां मिली हैं। होम आइसोलेशन में 14 व्यक्तियों के पास पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर नहीं पाया गया। इसके अलावा कंट्रोल रूम में कालिंग व्यवस्था ठीक नहीं मिली। जबकि, कोरोना पॉजिटिव ऐसे मरीज जो उपकरणों को खरीदने में अक्षम हैं, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का नियम है। डीएम ने सीएमओ को पत्र भेजकर स्थिति में सुधार करने की हिदायत दी है।
कोविड-19 से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा में डीएम को विभिन्न स्तरों पर लापरवाही और खामियां मिली हैं। आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से सैंपलिंग लेने के मामले में लक्ष्यपूर्ति नहीं हो रही है। होम आइसोलेशन में रहने वाले 23 व्यक्तियों में से 14 व्यक्तियों के पास पल्स आक्सीमीटर थर्मामीटर उपलब्ध नहीं हैं। विभाग ने संबंधित व्यक्तियों को उपरोक्त सामग्री क्रय करने में सक्षम नहीं होने का तर्क दिया गया। डीएम ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों के पास सामग्री न हो, उन्हें फैसिलिटी में भर्ती कराया जाए। समीक्षा में पाया कि एल-दो फैसिलिटी में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई है। सर्वाधिक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अब तक 12 आरआरटी सत्यापन नहीं किया जा सका है। एक से तीन अप्रैल तक 31 केस ऐसे हैं, जिनका कांटेक्ट ट्रेसिंग शून्य प्रदर्शित किया गया है। यह घेर लापरवाही है। कंट्रोल रूम में कालिंग व्यवस्था का रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर मिली खामियों को दूर करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कम होने पर नाराजगी
कोविड-19 वैक्सीनेशन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम किया जा रहा है। सभी फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम डोज नहीं लगने की शिकायतें आ रही हैं। कई व्यक्तियों को अभी भी द्वितीय डोज नहीं लग पाया है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्धता के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें