फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि में आवास पर नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने सीएमएस को जारी किया नोटिस
विज्ञापन

विस्फोट के बाद बंद था सीएमएस का मोबाइल
रात में आवास पर नहीं मिले सीएमएस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस डॉ. आरके कटियार की मुश्किलें बढ़ रही हैं। रात्रि में आवास पर नहीं मिलने, जोगिया में विस्फोट के बाद इमरजेंसी सेवा की जरूरत पर सीएमएस का मोबाइल बंद मिला था। इस मामले में डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम ने नोटिस में पूछा है कि एक अप्रैल को कोरोना टीकाकरण, आयुष्मान भारत और पंचायत चुनाव के संबंध में जिलास्तरीय कमेटी की बैठक में खुद न जाकर अस्पताल के मैनेजर को क्यों भेजा गया। एक अप्रैल रात में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव में विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में वार्ता की कोशिश की गई तो सीयूजी नंबर बंद मिला। कर्मचारी को आवास पर भेजा गया तो आवास पर ताला लगा था। बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ना गंभीर विषय है। डीएम दीपक मीणा ने सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें