संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियरों ने मंगलवार को फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य डाॅ. अरविंद सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसके कारण रोगी अपंग जैसा जीवन व्यतीत करता है। बचाव व जागरूकता से इस घातक बीमारी को रोका जा सकता है। फाइलेरिया के कारण, लक्षण व प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सीएचसी शोहरतगढ़ चिकित्सक डाॅ. राम विलास,कुलदीप गुप्ता एवं अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि फाइलेरिया से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण व दवा है। इसके दवा का सेवन करने से हमारे शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया पर वैज्ञानिक व्याख्यान व निःशुल्क दवा वितरण कर लोगों को जागरूक करना। कार्यक्रम में स्वयं सेवक वंदना शर्मा, निर्जला यादव, खुशी पाण्डेय,अकीदा खातून उपस्थित रहीं।