संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 33वीं जनपदीय बेसिक हॉकी चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें फाइनल मैच नौगढ़ व शोहरतगढ़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने एक तरफा मुकाबले में शोहरतगढ़ को 4-0 के अंतर से हरा दिया।
प्रतियोगिता में लगभग 10 सभी ब्लॉकों के टीमों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए नौगढ़, जोगिया, शोहरतगढ़ व खुनियांव ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला खुनियांव व शोहरतगढ़ के बीच खेला गया। इसमें शोहरतगढ़ ने खुनियांव को 1-0 से हराया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नौगढ़ व जोगिया के बीच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने जोगिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शोहरतगढ़ व नौगढ़ के बीच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने मुकाबले काे एक तरफा करते हुए शोहरतगढ़ को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच का उद्घाटन डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने किया। जबकि बीईओ खुनियाव के साथ उनकी समस्त खेल टीम आयोजक मौजूद रहे। बीईओ महेंद्र कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान रविंद्र सिंह, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, जीशान खलील, सत्येंद्र गुप्ता, सीमा द्विवेदी, अतुल वर्मा, गुलाम हुसैन, रिजवी, बाल कृष्ण मौजूद रहे।