सिद्धार्थनगर। बिजलीकर्मियों ने मांगों के समर्थन में नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने रविवार को धरना देकर विरोध जताया। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा रिक्त पदों पर संविदा से भरा जा रहा है। साथ ही श्रमिक अनुबंध के कर्मियों से नियमित कर्मचारियों के कार्य लिए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ब्यासजी चतुर्वेदी, मोहम्मद इसहाक ने कहा कि श्रमिक अनुबंध के कर्मियों से लाइनमैन, उपकेंद्र परिचालक व कंप्यूटर आपरेटर जैसे कार्य लिए जा रहे हैं। उन्होंन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के निदान की मांग की है। इस दौरान अरूण श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, अरविंद शुक्ल, संतोष चौधरी, शमशेर बहादुर, अरविंद दुबे, शैलेंद्र तिवारी, दुर्गेश कुमार, हरिशंकर चौधरी मौजूद रहे।