इटवा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते सांसद जगदंब?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाजपा सरकार में तेजी से हो रहे विकास कार्य : सांसद
- खुनियांव ब्लॉक परिसर में मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में तेजी से सड़कों के निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ये बातें रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं।
प्रधान संघ की ओर से खुनियांव ब्लॉक परिसर एवं खुनियांव गांव में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश का विकास कर रही है। गांवों में गरीबों को प्रतिमाह अनाज दिया जा रहा है। गांवों में आबादी की जमीन के विवाद समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने घरौनी योजना चलाई है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए भरपूर धन मुहैया करा रही है। गलियों में इंटरलॉकिंग, जलनिकासी के लिए नाली के साथ ही गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि ग्राम प्रधानों के सहयोग के बगैर गांवों का विकास संभव नहीं है। इस दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिंह, भाजपा नेता राम निवास उपाध्याय, शिवनाथ चौधरी, ओम प्रकाश तिवारी, राम कृपाल चौधरी, बालमुकुंद पांडेय, राम नरेश यादव मौजूद रहे।