फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्डपुर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अधर में...लोग परेशान

Fri, 31 May 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन



पानी की टंकी बनने व पाइप लाइन बिछाने के बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने वाले बर्डपुर कस्बा के लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रहने के दौरान चैनपुर में 13 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके साथ नगर के सभी मोहल्लों में पेयजल सुविधा नहीं होने से लोग निजी नल का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
चैनपुर चौराहे के पूर्व छोर पर बनी पानी की टंकी के संचालन का बार-बार प्रयास किया गया लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका। दूषित पेयजल का प्रयोग करने से कस्बेवासियों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। यहां के कई मोहल्लों में छोटे बच्चे अक्सर डायरिया आदि बीमारियों से ग्रसित रहते है और बड़ों को भी पेट संबंधी बीमारी रहती है। नगरवासियों ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। दो बार पाइपों को निकालकर नई पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन, विभाग को सफलता नहीं मिल सकी। यही कारण है कि इस टंकी के निर्माण के बाद किसी भी कस्बावासी को एक बूंद पानी अभी तक नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी विपिन यादव बताते है कि पानी टंकी के निर्माण के बाद तेजी से मोहल्लों एवं लोगों के घर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। पाइप बिछाने के साथ कई स्थानों पर टोटियां लगाई गई थी, परंतु ट्रायल के दौरान पाइपों में लीकेज होने के चलते सफल नहीं रहा। इसके बाद जगह-जगह खुदाई करके पाइप बदले गए, परंतु विभाग को जलापूर्ति करने में सफलता नहीं मिल सकी।
बर्डपुर कस्बा निवासी मंतोष मोदनवाल कहते है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शहर बनने के बाद भी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बर्डपुर कस्बा व बाजार, बनियाभारी, सोनबरसा, तिलकपुर सहित कई गांवों को इस टंकी से पेयजल की आपूर्ति होनी थी परंतु मानक के विपरीत पाइप के चलते पानी आपूर्ति नहीं हो पाई। बर्डपुर निवासी श्रवण मोदनवाल कहते हैं कि शुरू में एक सप्ताह तक बर्डपुर चौराहे व सीएचसी सहित कई स्थानों पर बगैर टोटियों के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

गोसाईगंज निवासी विजय गोस्वामी कहते हैं कि पानी की टंकी के निर्माण के बाद भी सप्लाई नहीं होने से लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इसके साथ ही कस्बा के अन्य मोहल्लों में भी पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों को सांसत झेलनी पड़ रही है। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह का कहना है कि पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए जल निगम द्वारा पांच नई टंकी बनाई जाएगी। सभी नगरवासी को सुचारू रूप से पानी मिले इसके लिए लीकेज सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें