फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राचार्य साहब! मेडिकल कॉलेज में नहीं सुधरी ओटी की व्यवस्था

विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में ​स्थित माइनर ओटी में प्राचार्य के निरीक्षण के बाद भी रख हुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन के निरीक्षण के दूसरे दिन रविवार को भी माइनर ओटी की व्यवस्था बदहाली से उबर नहीं पाई, जबकि प्राचार्य ने निरीक्षण के दौरान तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया था। इस निरीक्षण का व्यवस्था पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन को माइनर ओटी में टांका चीरा सहित अन्य सामानों का अभाव मिला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में कोई मरीज आ जाएगा तो उपकरण और दवाइयों की तलाश करोगे। फार्मासिस्ट ने मौके पर आवश्यक सामानों को दिखा दिया था, लेकिन प्राचार्य के जाते ही सामानों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

माइनर ओटी में रविवार को कुछ पुराने उपकरण एवं अपर्याप्त मरहम पट्टी दिखी। हालांकि, बीपी व पल्स की खराब मशीन हटाकर दूसरी रख दी गई है।
र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें