- डुमरियागंज क्षेत्र के जामुनी में सांसद ने कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनी में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी विकास की गारंटी हैं। दोनों के प्रयास से देश और प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। इस दौरान बीडीओ अमित सिंह, ग्राम प्रधान सुनील पाठक, अमरनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, राघवेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
-
जन-जन तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
जोगिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को जोगिया ब्लॉक के ककरही और केवटलिया में हुआ। विधायक श्यामधनी राही ने सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान कल्लू प्रसाद साहनी, प्रधान प्रतिनिधि विनोद साहनी, पूर्व प्रधान पारस नाथ आदि मौजूद रहे।
-
सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
गोल्हौरा। बांसी विकास क्षेत्र के जमलाजोत व आमामाफी गांव के टोला पचहरी पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नोडल अधिकारी एडीओ आईएसबी पंचायत किरन के व खंड प्रेरक प्रिया मिश्रा ने योजनाओं के बारे में बताया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री संजय पांडेय एवं ग्राम विकास अधिकारी ऊषा दुबे ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद