फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने खुद उठाया फावड़ा, साफ की नाली

Tue, 21 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सफाई करते प्रधानाचार्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
इंटर कॉलेज गेट पर बह रही नाली की सफाई न होने से हो रही दिक्कतों पर जब जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो मंगलवार को प्रधानाचार्य ने खुद फावड़ा उठा लिया। सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर नाली की गंदगी निकाली।
विज्ञापन


आदर्श ग्राम पंचायत गड़ाकुल में स्थित शिवपति इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर नाली का गंदा पानी कई दिन से बह रहा है। सड़क के किनारे पेड़ कूड़ा-कचरा साफ कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कई बार लिखित व मौखिक रूप से प्रधान श्याम सुंदर चौधरी को सूचना दी। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे स्कूल गेट से नाली का गंदा पानी विद्यालय परिसर में आता देख प्रधानाचार्य डॉ.नलिनीकांत ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को जाम नाली व कूड़ा-कचरा साफ कराने के लिए बुलवाया। प्रधानाचार्य ने सफाई कर्मचारियों के मिलकर नाली की गंदगी साफ कराई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का खतरा ना हो, इसके लिए गेट के सामने गंदगी साफ कराई गई। इस दौरान शिक्षक नेता लालता प्रसाद चतुर्वेदी, सफाई नायक श्रीनिवास, कैलाश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें