फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में कई सड़कों और पुलों के निर्माण में सहयोग करेगा भारत

Sun, 19 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु में सड़क परियोजनाओं पर सहमति होने पर खुशी जताते रेल मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में सड़कों के विकास और पुलों के निर्माण के लिए भारत और नेपाल के राजनायिकों की बैठक कपिलवस्तु जिले में आयोजित हुई। बैठक में भारत सरकार की ओर से रेल मंत्री ने 36 अरब 47 करोड़ रूपए के ऋण सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया। नेपाल के भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय के कार्यक्रम में सहमति पत्र हस्तांतरित किए गए।
विज्ञापन

नेपाल सरकार और भारत के बीच रविवार बड़ी राशि के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऋण सहयोग से भीमदत्तनगर के काली गंडकी नदी पर फोर लेन के सड़क निर्माण के अलावा 18 सड़क परियोजनाओं पर काम होगा। समझौते के अनुसार  36 अरब 47 करोड़ रुपये की राशि गण्डक नहर सड़क, सहजपुर, बोगटांग, दिपायल, बसंतपुर, कथरिया, तराई शहरी सड़क नेपालगंज, गुलरिया, रंभापुर, लमही, घोराही,तुलसीपुर, चारीकोट, राजविराज, सिरहा, जलेश्वर, भालूवांग, वाग्दुल्ला, गैंडाकोट, चंद्रौटा, कृष्णानगर शहरी क्षेत्र की सड़कों के निर्माण पर खर्च होगी।
इसके अलावा बड़े पुलों के निर्माण पर भी धन खर्च किया जाएगा। समझौता हस्तांतरण समारोह में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रमेश लेखक, भारत सरकार के रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु, धनबहादुर तमांग, भारतीय राजदूत रणजीत राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें