फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूल्य वृद्धि ने भड़काई रसोई गैस सिलिंडर की ‘आग’

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बिस्कोहर। ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के बीच रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह मूल्य वृद्धि रसोई गैस सिलिंडरों पर भी लागू की गई है। इस मूल्य वृद्धि ने पहले से सिलिंडर के लिए मची मारामारी की आग को भड़काने का काम किया है।
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। बढ़ोतरी से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इससे रसोई संभाल रही गृहणियों की चिंता बढ़ भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई का हर माह का बजट तय होता है। सभी हर माह एक तय रकम इसके लिए निकाल देते हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बाद अब पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने लगभग तय मानें जा रहे हैं, हालांकि सरकार पर्याप्त स्टाॅक होने की बात कर रही है। मगर इन सबके बीच रसोई गैस सिलिंडरों की कीमत में हुए इजाफे ने लोगों के माथे की शिकन बढ़ा दी है। इससे रसोई का बजट तो आंशिक तौर पर प्रभावित होगा, लेकिन इसके बाद होने वाली बढ़ोतरी की आशंका से लोग परेशान हैं। व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल सिलिंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई हैं। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। माना जा रहा है कि कॉमर्शियल सिलिंडर को लेकर आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में चोरी-छिपे ही सही, लेकिन लोगों की जेब वहां भी कटने के आसार बनने लगे हैं। पहला लक्ष्य घरेलू गैस की सप्लाई सुचारु रखने का होगा। दाम बढ़ने के कारण गृहणियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें