सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को दो पाली से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसिना में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण हुआ।प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 12 पीठासीन अधिकारी एवं नौ मतदान अधिकारी प्रथम तथा द्वितीय पाली में 15 पीठासीन अधिकारी एवं पांच मतदान अधिकारी शामिल रहे। दोनो पालियो में 27 पीठासीन अधिकारी एवं 14 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी एव मतदान अधिकारी प्रथम के विरुद्ध लोक प्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीडीपीओ मो. अरशद मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। संवाद
व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में नियुक्त व्यय प्रेक्षक वाई. आनंद ने जिले के सभी विधान सभा में कार्यरत फ्लाईंग स्क्वायड, स्टैटिक सर्विलांस टीम के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संबंधित एसडीएम, सीओ, सहायक व्यय प्रेक्षक, लाइजन आफिसर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी टीमों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल व वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य मौजूद रहे। संवाद