शहर के सनई चौराहे के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर 11 हजार वोल
सिद्धार्थनगर। जिले में पांच जुलाई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को शहर के सनई चौराहे के निकट कार्यक्रम स्थल पर टेंट गिरने के साथ ही हेलिपैड का भी तेजी से निर्माण कराया जा रहा है।
साथ ही आसपास सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जिले में आगमन के दौरान मुख्यमंत्री कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र के पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित सड़कों, शहर में निर्मित हुए सरकारी भवनों और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हो चुकी सड़कों का शिलान्यास और निर्मित हो चुकी सड़कों और भवनों का लोकार्पण किया जाना है, जिनकी संपूर्ण लागत पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक है। विधानसभा चुनाव के पहले से मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम जिले के लोगों को विकास कार्यों की सौगात देने वाला होगा।
जिले की दो विधानसभा सीटों कपिलवस्तु व बांसी में भाजपा का कब्जा है और उनके विधायक है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, यातायात समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था किए जाने हैं। ्