फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाने की तैयारी पांच दिन नहीं लगेगी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। रामलीला मैदान जदीद बाजार की भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में नगर पालिका सहित तहसील प्रशासन जुटा है। इस बीच जिन्हें अवैध कब्जाधारक बताया जा रहा है उनका परिवार लोगों से घर न गिराए जाने की फरियाद कर रहा है।
बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. के यहां आने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई। नगर पालिका ने रामलीला मैदान जदीद बाजार की भूमि पर प्रतिदिन सुबह लगने वाली सब्जी मंडी को शुक्रवार से 22 अप्रैल तक माघ मेला मैदान में लगाए जाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

पांच दिन यहां सब्जी मंडी नहीं लगाए जाने की सूचना नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को बाजार में आने वाले व्यापारियों और किसानों को दिया है, तथा इस सूचना से संबंधित बैनर भी लगा दिए हैं।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए आने वाले वाहनों को कोई दुश्वारी न हो और किसी तरह की कोई दुर्घटना न होने पाए इसलिए प्रतिदिन सुबह लगने वाली सब्जी मंडी और साप्ताहिक बाजार को 22 अप्रैल तक के लिए माघ मेला में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

कब्जाधारी परिवार के लोग परेशान : कब्जाधारियों में कुछ लोगों की दुकान व गोदाम हैं, तो कुछ लोगों का रिहायशी मकान है। रिहायशी मकान वाले परिवार की महिलाओं का कहना है कि उन्हें बेघर कर दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगी। इसमें कोई अपनी वर्ष 1981 की रजिस्ट्री बैनामा दिखा रहा है, तो कोई 1947 का राजा बांसी की रसीद दिखा रहा है। वहां मौजूद, करन पुत्र सागर, मनोज जायसवाल, प्रदीप कुमार, पंकज, दिलीप कुमार पुत्रगण स्व मंगल जायसवाल और इनके परिवार की महिलाओं बच्चों सहित रईस अहमद, मो. गुफरान, इमरान पुत्रगण स्व. महमूद, सीमा देवी पत्नी कमलेश धर द्विवेदी के अलावा और लोगों ने फिर से पैमाइश सीमा से कराने की मांग की है। इनका कहना है कि जो इनका पुराना मकान है अतिक्रमण नहीं है। यहां वह चार पीढ़ी से रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें