: सीएचसी लोटन का मामला
: मृतका के पति ने पुलिस तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। सीएससी लोटन में प्रसव कराने के दौरान गर्भवती महिला व बच्चे की मौत हो गई। मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर देकर स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लोटन के नरकटहा गांव निवासी धर्मेंद्र लोधी की गर्भवती पत्नी कुसुम (23) को प्रसव के लिए सीएचसी लोटन में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के दौरान हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका के पति धर्मेंद्र लोधी ने लोटन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को सुबह सीएचसी लोटन में अपने पत्नी कुसुम का प्रसव कराने के लिए भर्ती कराया। स्टाफ नर्स कमरजहां प्रसव के दौरान दुवर्यवहार करते हुए गलत तरीके से प्रसव का प्रयास किया, जिससे मेरी पत्नी व बच्चे की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उसने केस दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। स्टाफ नर्स कमरजहां का कहना है कि जटिल प्रसव होने के कारण मौत हुई है। मैंने बचाने की पूरी कोशिश की। मेरे उपर लगाए गए सभी आरोप गलत व निराधार है।