भारतभारी। बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र के बेंवा, बगडीहवा, लोहरौली, परसा और महुआरा समेत विभिन्न उपकेंद्रों पर बुधवार को बच्चों और गर्भवतियों का नियमित टीकाकरण तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि के दौरान बेंवा सीएचसी की सुपरवाइजर रीता मधुकर ने वासाचक उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीएचएनडी (बुधवार स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) सत्र के दौरान एएनएम प्रीति चौरसिया ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण किया। साथ ही गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि जरूरत के अनुसार गर्भवतियों को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां वितरित की जाएं।
रीता मधुकर ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों के लिए निशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।