फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हज यात्रा के दौरान बरतनी होंगी सावधानियां

Sat, 04 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हज वीजा पर तीर्थ यात्रियों द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि करना सख्त वर्जित है। यदि तीर्थ यात्री ऐसी किसी भी गतिविधि करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हे स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उप्र राज्य हज समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत के महावाणिज्य दूतावास जद्दाह ने हज यात्रियों के लिए कुछ विशेष निर्देश व चेतावनी निर्गत की गयी है। इसमें हज यात्रियों द्वारा मक्का मुकर्रमा व मदीना मुनव्वराह में पवित्र मस्जिदों पर झंडे या किसी भी प्रकार के बैनर फहराना, मस्जिदों के फर्श पर पड़ी दूसरों की वस्तुओं को उठाने से मना किया गया है। साथ ही सऊदी सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करना या झगड़ा करना, धरना करना या सऊदी अरब के कानूनों के तहत किसी भी प्रकार की नारेबाजी सख्त वर्जित है। इस तरह का कार्य करने पर तीर्थ यात्रियों को सऊदी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है, हिरासत में लिया जा सकता है। यहां तक कि उनके विरूद्ध सऊदी अरब की यात्रा पर भारी जुर्माना या स्थायी प्रतिबंध की संभावना के साथ निर्वासित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें