फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से शुरू होगा प्रकाश पर्व, मुहूर्त देख कर करें खरीदारी

Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होगी। वैभव की देवी लक्ष्मी की आराधना के इस पर्व में धनतेरस से लक्ष्मी पूजन की शुरुआत होती है।
विज्ञापन

इस दिन यम देवता के नाम पर चौमुखी दीप जलाया जाएगा। 29 अक्तूबर मंगलवार काे पड़ रहे धनतेरस पर्व को ज्योतिष के विद्वान फलदायी बता रहे हैं।
आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का शुभ योग सुबह 11:02 बजे से पूरे दिन व रात तक बना रहेगा। यम को दीपक जलाने के लिए शाम 5:36 बजे का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ है।
इस समय घर के बाहर गेट के पास दीप जलाना चाहिए। जलते दीप के सामने यम देवता को नमन करते हुए पूरे परिवार के लिए मंगल की कामना करनी चाहिए।
राशियों के अनुसार खरीदारी का विशेष महत्व ः आचार्य योगेश पांडेय के अनुसार, मेष व वृश्चिक राशि वाले जातक लाल, मैरून रंग की वस्तुओं, वस्त्र अथवा खाद्य सामग्री की खरीदारी करें तो लाभ होगा।
विज्ञापन

वृष व तुला राशि के जातक सफेद व नीली वस्तुओं, वस्त्रों व खाद्य पदार्थों की खरीदारी करें तो लाभ होगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक हरे रंग के सामान की खरीदारी से लाभान्वित होंगे। सिंह राशि के जातक शुद्ध लाल रंग व चमकीली वस्तुओं की खरीदारी करें।
धनु व मीन राशि के जातक स्वर्ण की लक्ष्मी प्रतिमा व पीले रंग की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जबकि मकर व कुंभ राशि के जातकों के लिए काले रंग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रहेगी।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें