सिद्धार्थनगर। जिले में संचालित इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को कॅरिअर के बारे में जानकारी देने के लिए छात्र-छात्राओं को शनिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग होनी थी। लेकिन, जिले के स्वपोषित व वित्तवीहिन विद्यालयों में माध्यमिक बोर्ड के नियम को दरकिनार किया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने बताया कि कॅरिअर के बारे में जानकारी नहीं होने से हर वर्ष आगे की पढ़ाई का चयन करने में असुविधा हो रही है। वहीं जिले में 221 इंटर कॉलेज हैं। इनमें लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन, अभी कई विद्यालयों में शनिवार को कॅरिअर के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है।
इससे छात्र-छात्राओं को नई विषयों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इंटर में पढ़ रहे छात्र सूरज, अनवर, गणेश, आदित्य, अमित ने बताया कि विद्यालय में किसी भी दिन कॅरिअर के बारे में नहीं बताया जाता है। जबकि इस बार इंटर का परीक्षा देना है। ऐसे में आगे क्या पढ़े इसको लेकर प्रतिदिन सोचते रहते हैं