फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट से प्रधान के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटावेटर की चपेट से प्रधान के पुत्र की मौत
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसा दीवान में सोमवार को खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आकर प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के परसा दीवान की ग्राम प्रधान सुशीला यादव के पुत्र संदीप यादव (18) सोमवार की सुबह खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप, माता-पिता के चार पुत्रों में तीसरे स्थान पर थे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी की जा रही है। परिजनों ने घटना की सूचना थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें