फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधान पर युवती से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

Wed, 27 Nov 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप ग्राम प्रधान पर लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान पर छेड़खानी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर वह मजदूरी करती है। उसका आरोप है कि उसकी लगभग 19 वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे राप्ती नदी के बांध पर गई थी। पीछे से बाइक लेकर डीजल लेने जा रहे गांव के प्रधान उसे पीछे से पकड़ने लगा।
उसके मना करने पर हाथ पकड़कर खींचने लगा व रुपये का लालच देने लगा। मेरी पुत्री के न मानने और शोर करने पर वह गाली देते हुए भाग गया। जब मैं घर पहुंची तो बेटी ने सारी बात रो-रोकर बताई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ गोल्हौरा बृजेश सिंह ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर छेड़खानी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें