फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पढ़ाई के साथ नियमित लेखन का करें अभ्यास, मिलेंगे अच्छे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान के साथ ही हिंदी व अंग्रेजी विषय में सुंदर लेखन पर भी विशेष अंक मिलते हैं। छात्र इन विषयों को पढ़ने के साथ लिखने का भी अभ्यास करें तो परीक्षा का परिणाम और भी बेहतर होगा।
शिक्षकों ने बताया कि कई बार छात्र पेपर को आसान मानकर समय से पहले ही काॅपी में लिख देते हैं। इससे उनका लिखा हुआ सही तो होता है, लेकिन उसे पढ़ने में शिक्षकों को परेशानी होती है। ऐसे में वह सुंदर शब्द में लिखेंगे तो उन्हें अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।
विज्ञापन

हिंदी विषय को न समझें आसान
बुद्ध विद्या पीठ के हिंदी के प्रवक्ता पुर्णेश्वर मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का है। परीक्षा में विद्यार्थी हिंदी को अक्सर आसान समझते हैं, जिसका असर रिजल्ट पर पड़ता है। विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा की तैयारी ध्यान से समझकर करें तो बेहतर अंक मिलेंगे और इसका श्रेणी सुधार में विशेष योगदान रहेगा। परीक्षा में सुलेख के साथ बिंदी और मात्रा का बहुत महत्व है। सही स्थान पर बिंदी और सही मात्रा का प्रयोग करने पर फोकस रखें।
परीक्षा से पूर्व इसका अभ्यास करते रहें। व्याकरण प्रमाण के अंतर्गत हाईस्कूल के छात्रों को उपसर्ग, रस, अलंकार, छंद आदि का विशेष रूप से अध्ययन उदाहरण सहित करना चाहिए।
निबंध लिखते समय अपनी मौलिक अभिव्यक्ति अवश्य लिखनी चाहिए। प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट लिखे होने चाहिए। इसके अलावा हिंदी की परीक्षा में सुलेख के साथ बिंदी और मात्रा का विशेष रूप से ध्यान रखें।
प्रवक्ता, संत प्रसाद निषाद ने कहा की परीक्षार्थियों को व्याकरण और शब्दावली पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही अपने लेखन में खुद के विचारों को शामिल करना चाहिए। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर को लेकर विद्यार्थी व्याकरण के नियमों को समझें और उनका अभ्यास करें।
विज्ञापन

वाक्यों को बदलने के नियम, मुहावरेदार क्रियाओं और टेंस का सही इस्तेमाल सीखें। नए शब्दों को नोट करें और अपने लेखन में उनका इस्तेमाल करें।
पेपर में अलग-अलग खंडों के प्रश्नों का उत्तर देते वक्त टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। परीक्षा काफी करीब है। ऐसे में अब नया कुछ सीखने या समझने का वक्त नहीं है। ऐसे में निरंतर अभ्यास के माध्यम से याद किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें