फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधर में लटका हुआ है प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कार्यों

विज्ञापन
भनवापुर के पिपरा पांडेय में अधूरा विद्यालय का भवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र में जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की स्थिति के कारण बच्चे किसी हादसे का शिकार न हों, इसके लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के ढुलमुल रवैया व सुस्ती के कारण भवन का निर्माण कार्य दो साल से अधूरा पड़ा है, जिससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अतिरिक्त कक्ष में पढ़ने को मजबूर हैं। जहां एक कमरे में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
ब्लाॅक क्षेत्र में वर्ष 2022-23 में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के द्वारा ब्लाॅक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 12 लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय का निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों को इस शिक्षा सत्र में नए भवन में विद्यालय संचालित होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। प्राथमिक विद्यालय बुढ़ियाटायर में भवन पूर्ण है, जिसमें फर्श, रंगाई पुताई के साथ ही खिड़की दरवाजा अभी अधूरा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मन्नीजोत के भवन की आधा अधूरा दीवार खड़ी कर ठेकेदार छोड़ कर फरार है। पिपरा पांडेय गांव का प्राथमिक विद्यालय भवन भी फर्श, खिड़की, दरवाजा के साथ रंगाई पुताई के अभाव में खड़ा कर छोड़ दिया गया। बुढ़ियाटायर व पिपरा पांडेय में बना अधूरा प्राथमिक विद्यालय का भवन मानक विहीन है। समाजसेवी नंद किशोर मिश्र, सुरेश यादव व राजेश आदि ने बताया कि ठेकेदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें