सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में संपूर्ण स्वराज रैली का आयोजन किया गया। इसमें पीपीआई के मुखिया डॉ. अयूब ने सरकारों को अल्पसंख्यकों का उपयोग करके सत्ता हथियाने और शोषण करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि शोषण के खिलाफ सभी को संगठित होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी। केंद्र सरकार को 12 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए उन्होंने प्रस्ताव भेजा, लेकिन हमारे अल्पसंख्यक समाज के दलित भाइयों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रस्ताव में उन्हें शामिल नहीं किया। प्रदेश व देश में बैठी सरकार को हमारी गरीबी दिखाई नहीं दे रही है। इस दौरान अरबाज फारूखी, श्रवण कुमार निराला, मदन राजभर, इरफान, सुमैया, सोनू लोधी आदि मौजूद रहे।