संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से जगरढ़ीया मार्ग पर पंडरिया गांव के पास वान गंगा नहर के पानी से सड़क कट कर नहर में गिर गई है। इससे जाने के लिए पतली सी सड़क बची है, जो कभी भी नहर में समा सकती है। स्थानीय लोग इसकी सूचना कई बार दे चुके हैं, लेकिन सिंचाई विभाग मामले को संज्ञान में नहीं ले रहा है।
पकड़ी से पंडरिया होते हुए जगरगढिया तक जाने वाले इस संपर्क मार्ग पर पंडरिया गांव के पास वानगंगा नहर के पानी से पक्की सड़क कटे 15 दिन से अधिक समय बीत गया, लेकिन सिंचाई विभाग ने अब तक इस रास्ते को सही नहीं करवाया। इससे इस मार्ग के राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसको सही कराने के लिए यहां के लोग सिंचाई विभाग से अनेकों बार कह चुके हैं पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया।
क्षेत्र के अनिल मिश्रा, बनारसी साहनी, दयादास, नंदलाल, चिनगुद, अजय कुमार चौधरी, सेवक, भल्लू निषाद, जगदीश पांडेय, कोकाई, विवेक कुमार आदि ने सड़क को सही कराने की मांग की है।
वर्जन
नहर के तेज बहाव से सड़क नहर में समा गई है। इसकी जानकारी है। जल्द ही सड़क को सही करवाकर उस पर गिट्टी डलवा दी गई।
- अभिजीत सिंह, जेई सिंचाई विभाग