फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मानदेय भुगतान को लेकर तीनों पावर हाउस पर संविदा पर तैनात एसएचओ शनिवार को भी कार्य से विरत रहे। ठेकेदार की मनमानी पर विरोध जताते हुए संविदा कर्मचारियों ने मानदेय मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण पूरे दिन क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मचारियों के काम पर न आने से विद्युत सब स्टेशन परसिया, ढेबरुआ व बोहली क्षेत्र में दिनभर विद्युत आपूर्ति बंद रही। एसएचओ राधेश्याम, मुन्नुर, विजय सिंह चौधरी ने कहा कि एक वर्ष से विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही व ठेकेदार की मनमानी के कारण संविदा कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान लंबित पड़ा है।

इससे अजीविका का संकट आ गया है। कई बार अपनी समस्या समाधान के लिए हम लोगों ने धरना देकर मांग की। इसके बाद भी हम लोगों को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहा। जब तक हम लोगों के मानदेय का भुगतान नहीं होगा। तब हम लोग कार्य पर वापस नहीं लौटेेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान राजेश, परागदत्त मिश्र, बनवारी, दुर्गेश सिंह चौधरी, राजेश, चिनक, महमूद, प्रमोद आदि मौजूद रहे। परसिया विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ रितेश प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात एसएचओ व लाइनमैन के मानदेय की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। कर्मचारियों की मांगे जायज है। इनकी समस्या का समाधान ठेकेदार से वार्ता कर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें