फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी अरशद को इटवा प्रभारी बनाया

Sat, 09 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सियासत में शनिवार को बड़ा उलटफेर करते हुए बसपा ने इटवा विधानसभा क्षेत्र से हाजी अरशद खुर्शीद को प्रभारी घोषित कर दिया। अमौना बाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने यह घोषणा की। इस ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब तक यहां से पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम को प्रभारी माना जा रहा था। पार्टी ने भी पहले इसके संकेत दे दिए थे। अब इस उलटफेर के नए निहितार्थ तलाशे जाने लगे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने प्रदेश के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। केन्द्र सरकार पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी हत्या, लूट, डकैती चरम पर है। हर तरफ भय, भूख, भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
केन्द्र सरकार जो वादा कर सत्ता में आई उसे पूरा करने में विफल रही। यही कारण है कि अब तेजी से लोग सपा, भाजपा छोड़ बसपा से जुड़ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि व पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि बसपा के शासनकाल में किसानों के धान व गेहूं की खरीद सरकार क्रय केन्द्रों के माध्यम से किया जाता था, लेकिन सपा सरकार में क्रय केंद्रों पर खरीद की बात किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन

एमएलसी व बांसी विधान सभा प्रत्याशी लालचंद निषाद ने कहा कि इटवा क्षेत्र की जनता आबादी सड़क, बिजली, अस्पताल, खडंजा के लिए तरस रही है। कार्यक्रम के अंत में इटवा विधानसभा प्रभारी हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि यदि इसी तरह लोगों का प्यार व स्नेह मिलता रहा तो इस क्षेत्र की सूरत बदल देंगे।

सम्मेलन में एमएलसी अतहर खां, डुमरियागंज प्रभारी सैयदा मलिक, कपिलवस्तु विधान सभा प्रभारी व पूर्व विधायक भगवानदास, जोनल  कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, जोनल कोऑर्डिनेटर सुधीर कुमार, राममिलन भारती, मंडल कोऑर्डिनेटर कल्पनाथ, कोमल भ्रमर मंडल कोआर्डिनेटर, शोहरतगढ़ विधान प्रभारी चैधरी अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें