उसका नगर पंचायत क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड में स्थापित 33/11 केवीए विद्युत सबस्टेशन से बुधवार को आपूर्ति शुरू हो गयी। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजनांतर्गत पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया के देखरेख में गोदरेज कंपनी द्वारा लगभग तीन करोड़ की लागत से बने इस सबस्टेशन में दो फीडर बनाया गया है। पहले फीडर से रेलवे ट्रैक के दक्षिण स्थित कृष्णानगर, अंबेडकरनगर और कांशीरामनगर वार्ड और सुगही, भठिया समेत दर्जनों गांव को जोड़ा गया तो दूसरे से नगर के सात वार्ड समेत गंगाधरपुर, बरदहा, बकैनिहा आदि को जोड़ा गया हैं।
बता दें कि इस सब स्टेशन का उद्घाटन 15 मई को सांसद जगदंबिका पाल ने किया था। इस क्षेत्र के लोगों का लम्बे अरसे से विद्युत सबस्टेशन स्थापित करने का मांग था। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि दो दशक से हर चुनाव में विद्युत सबस्टेशन की स्थापना मुद्दा बनता था पर चुनाव के बाद सकारात्मक प्रयास नहीं होता था । कहा कि उसका क्षेत्र से सर्वाधिक विद्युत बिल की वसूली होती थी फिर भी लोगों को लो वोल्टेज और फाल्ट से निजात नहीं मिलती थी। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे पूरा होते देख वह उत्साहित हैं। कहा कि केंद्र के बन जाने से नगर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत तो मिलेगी ही साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को भी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर एक्सईएन राममूरत, एसडीओ अखिलेश्वर, सुरेंद्र, अवधेश जेई सुरेंद्र कुमार, अरुण चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, पतिराज और भोला आदि मौजूद रहे।