फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोस्टर के नाम पर बिजली कटौती, उमस बढ़ा रही बेचैनी

Mon, 20 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी और बभनी फीडर से बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाई
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। बरसात के मौसम में इस भीषण गर्मी में हो रही रात्रि कालीन बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। रोस्टर के नाम पर रात भर बिजली काट दी जा रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के पकड़ी और बभनी फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में हजारों की संख्या में लोगों को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में बिजली आपूर्ति ठीक रहती है। रात होते ही रोस्टर के नाम पर तीन-चार बार बिजली काट दी जाती है। ऐसे में लोगों को सारी रात आपूर्ति नहीं मिलती है। रात के समय इस उमस भरी गर्मी में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में लोगों को बिजली ही मात्र एक सहारा है। शनिवार की रात को सप्लाई 10 बजे के समय काट दी गई, उसके बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही, जिससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। इसी क्षेत्र के दयादास, प्रदुम्न श्रीवास्तव, संजय, रविंद्र चौधरी, भल्लू निषाद, संजय जायसवाल आदि लोगों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें