फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती, लोग परेशान

Mon, 18 May 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में सुबह 11 बजे गुल हो जाती है बिजली, शाम को 5 बजे होती है सप्लाई
विज्ञापन

डुमरियागंज। भीषण गर्मी और धूप के बीच डुमरियागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में दिन में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालात यह है कि चार से पांच घंटे की अघोषित कटौती में इनवर्टर की बैट्री डिस्चार्ज हो जा रही है। लोग हाथ का पंखा का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने की जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे है।
क्षेत्र के सुनील कुमार, सरवर मेंहदी, विशाल, अकबर, शोएब, अजीत अग्रहरि आदि ने बताया कि डुमरियागंज क्षेत्र में सुबह 11 बजे बिजली गुल हो जाती और शाम 5 बजे सप्लाई बहाल होती है। लोगों ने दिन मे हो रही कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डुमरियागंज नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई निर्धारित शेड्यूल के तहत की जा रही है। दिन में तेज हवा चलने और लोकल फाल्ट होने और लाइन मरम्मत की स्थिति में ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें