फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंडा फेंकने के विवाद में बहुभोज में मारपीट, 14 पर रिपोर्ट

Mon, 18 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव का मामला, चार घायल
विज्ञापन

भारतभारी। शादी समारोह के दौरान बच्चों के अंडा फेंकने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव में आयोजित बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की फिर बाद में अस्पताल पहुंचकर पीड़ित पक्ष पर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले छह नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इस झड़प की घटना में चार लोग घायल हो गए, जबकि पीड़ित की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गांव निवासी इरफान अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उनके घर वलीमा चल रहा था। इसी दौरान बच्चों के अंडा फेंकने को लेकर चौकनिया गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों तक को पीट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में घायल लोगों को स्वजन इलाज के लिए थार गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने फिर हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।घायल पुत्र व पिता इरफान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें